भारत
देश में छोटे उद्योगों की मदद न करके सरकार ने बेरोजगारी की समस्या बढ़ाई: कांग्रेस
jantaserishta.com
17 Feb 2023 11:10 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि सरकार ने देश में छोटे, मध्यम और मझौले उद्योग की मदद न करके देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ा ली है। पार्टी ने दावा किया है कि पूंजीपतियों को ज्यादा फायदा करने लिए सरकार ने इस क्षेत्र के उद्योगों का नुकसान किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया है कि, मोदी सरकार ने अपने मित्र पूंजीपतियों को ज्यादा फायदा करने के लिए देश के 12 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाले माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है। परिणाम आपके सामने है : बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है और करोड़ों परिवारों को आर्थिक चोट लगी है।
जयराम ने एक रिपोर्ट साझा कीद्व जिसमें दावा किया गया है कि कंसोर्टियम ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (सीआईए) के सर्वे में शामिल 72 फीसदी उद्यमियों ने कहा कि बीते पांच साल में उनका कारोबार या तो स्थिर रहा या उसमें गिरावट आई। सर्वे में शामिल करीब 1 लाख उद्यमियों में से सिर्फ 28 प्रतिशत ने कहा कि बिजनेस बढ़ रहा है। वहीं 76 फीसदी उद्यमियों ने कहा कि वे मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं। 45 फीसदी की राय है कि एमएसएमई पर सरकार के फोकस के बावजूद उनके लिए बिजनेस आसान नहीं हुआ। हालांकि 21प्रतिशत ने ये भी कहा कि कोविड के दौरान सरकार ने एमएसएमई को पर्याप्त सपोर्ट किया।
उद्यमियों ने बिजनेस न बढ़ने के जो बड़े कारण दिए उनमें , 79 फीसदी उद्यमियों के मुताबिक बैंकों से लोन मिलना अब भी बड़ी चुनौती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की इसी नीति पर सवाल उठाए हैं कि केंद्र ने कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लोन दे दिया और इस माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को वंचित रखा गया, जो देश में 12 करोड़ रोजगार देते हैं।
Tagsकेंद्र सरकारछोटे उद्योगबेरोजगारीबेरोजगारी की समस्याकांग्रेसजयराम रमेशCentral governmentsmall industriesunemploymentunemployment problemCongressJairam Ramesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





