भारत
चंबा में मिंजर मेले की हलचल, व्यापारिक पंडाल बनाने का काम हुआ शुरू
Shantanu Roy
20 July 2026 5:05 PM IST

x
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के लिए चौगान नंबर-1 में अस्थायी पंडाल निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। ठेकेदार की टीम ने पहले स्थल की पैमाइश की और इसके बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया। इस वर्ष जिला प्रशासन ने मिंजर मेले के लिए चौगान नंबर-1 और चौगान नंबर-4 को व्यापारिक गतिविधियों हेतु आरक्षित मूल्य से अधिक बोली पर नीलाम किया है। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेकेदारों को पंडाल निर्माण की अनुमति दे दी गई। इसके बाद निर्माण सामग्री चौगान पहुंचाई गई और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के दौरान चौगान नंबर-1, 2 और 4 में व्यापारिक गतिविधियां संचालित होंगी, जबकि चौगान नंबर-3 में झूले लगाए जाएंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चौगान नंबर-1 में किया जाएगा। मेले की तैयारियों के तहत प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





