
x
Patlikuhal. पतलीकूहल। गर्मी से राहत पाने और हिमालय की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए इन दिनों कुल्लू-मनाली घाटी में सैलानियों का जबरदस्त तांता लगा हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों पर्यटक प्रतिदिन कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं और यहां कुछ दिन बिताने के बाद लाहुल-स्पीति तथा लेह-लद्दाख की ओर भी रुख कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद यह क्षेत्र साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली, सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू केलंग और जिस्पा में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बर्फ से आच्छादित चोटियोंए हरियाली से घिरी घाटियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस समय अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे में अच्छी बुकिंग चल रही है, जिससे पर्यटन व्यवसाय को नई ऊर्जा मिली है।
कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियां भी खूब आकर्षित कर रही हैं। सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग का रोमांच पर्यटकों को आसमान से हिमालयी वादियों का अद्भुत नजारा दिखा रहा है। वहीं व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का रोमांच भी लोगों को खूब लुभा रहा है। पतलीकूहल, बबेली और पिर्डी क्षेत्र में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा एटीवी बाइक राइड, जिपलाइन, घुड़सवारी, ट्रैकिंग, कैंपिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। सोलंगनाला और रोहतांग मार्ग पर स्नो स्कूटर तथा अन्य हिम गतिविधियों का आनंद लेने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। अटल टनल से होकर गुजरने वाले वाहन सिस्सू, केलंग, बारालाचा दर्रा और आगे लेह की ओर बढ़ रहे हैं। बर्फीले पहाड़ों, झीलों, ऊंचे दर्रों और दुर्गम रास्तों का रोमांच पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





