तलवार से कारोबारी पर हमला Video, दुकान बंद करने के दौरान वारदात

बिहार। राजधानी पटना में एक व्यक्ति पर निहंग सिखों ने हमला कर दिया. निहंग सिखों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं. घटना पटना साहिब इलाके में स्थित हरमंदिर गली के पास की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटना साहिब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि पटना साहिब की हरमंदिर गली में गुरचरण सिंह लांबा की दुकान है. गुरचरण अपनी दुकान बंद करने के बाद वहीं खड़े होकर अपने चचेरे भाई से बात कर रहे थे. इसी दौरान दो निहंग सिख पहुंचे और उलझने लगे. निहंग सिखों ने लांबा से पूछा कि वह वहां क्यों खड़े हैं. इस पर लांबा ने कहा कि वह अपने घर, दुकान के पास बात कर रहे हैं.
गुरचरण लांबा का आरोप है कि इसी बात पर बिफर गए. निहंग सिखों ने गुरचरण सिंह लांबा पर तलवार से हमला कर दिया. बचाव में लांबा ने हाथ आगे किया, इससे उनकी दो उंगलियां कट गईं. घटना रात करीब 9.30 बजे की है. घायल गुरचरण को उपचार के लिए पटना एम्स ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पटना पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों निहंग सिख को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी गुरदासपुर और अमृतसर से पटना पहुंचे थे. इनके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है.
LNI ONE🔷09-07-26,25
— LNI One (@lninewsagency) July 9, 2026
पटना सिटी: चौक थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा गली में तलवारबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना में अंशु सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके हाथ की उंगली कट गई, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा… pic.twitter.com/7cy5Ne2QgC
LNI ONE🔷09-07-26,25
— LNI One (@lninewsagency) July 9, 2026
पटना सिटी: चौक थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा गली में तलवारबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना में अंशु सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके हाथ की उंगली कट गई, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा… pic.twitter.com/7cy5Ne2QgC





