भारत
ब्रेक फेल होने से पलटी बस, लडभड़ोल के रैंस में पेश आया हादसा
Shantanu Roy
23 July 2026 3:38 PM IST

x
Ladbharol. लडभड़ोल। लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस बुधवार को रैैंस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार तीनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। चालक की त्वरित सूझबूझ और समय रहते उठाए गए कदम के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस रोजाना की तरह अपने तय लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर थी। वापसी के दौरान रैंस के पास अचानक बस में प्रेशर बनना बंद हो गया, जिससे गाड़ी के ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होते ही चालक ने अपना आपा नहीं खोया। आगे गहरी खाई को देखते हुए चालक ने समझदारी दिखाई और अनियंत्रित हो रही बस को सडक़ किनारे बनी एक दीवार की तरफ मोड़ दिया। दीवार से टकराने के बाद बस सडक़ पर ही पलट गई।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





