भारत

Terrorist Attack: आतंकी हमले के बाद खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, देखें लेटेस्ट वीडियो

jantaserishta.com
9 Jun 2024 8:59 PM IST
Terrorist Attack: आतंकी हमले के बाद खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, देखें लेटेस्ट वीडियो
x
देखें वीडियो.
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में दस लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।
बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं। आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
घटनास्थल के आसपास के रहने वाले स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों का समूह राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story