भारत

पुंछ में खाई में गिरी बस, अब तक 11 लोगों की मौत

jantaserishta.com
14 Sept 2022 10:41 AM IST
पुंछ में खाई में गिरी बस, अब तक 11 लोगों की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आठ अन्य घायल हो गए।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बरेरी नाले के पास एक बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बस सौजियां से मंडी की तरफ जा रही थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उनके ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जारी अपने संदेश में कहा, 'पुंछ के सौजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।'
एलजी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने की भी घोषणा की है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 30 अगस्त को को एक कार सड़क से फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में एक 16 वर्षीय लड़की सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story