भारत

खाई में गिरी बस, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
20 April 2026 11:12 AM IST
खाई में गिरी बस, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस खाई में गिर गई है। इस भीषण हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। यह घटना तब हुई, जब बस रामनगर से उधमनगर की ओर जा रही थी। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बस रामनगर के पास ही एक गांव कनोते से गुजर रही थी। जानकारी मिली है कि ऊंची पहाड़ी पर बने रोड से गुजरती हुई बस का एक तीखे मोड़ के पास नियंत्रण खो गया। यह हादसा सुबह 10 बजे के करीब ही हुआ। हादसे के बाद से बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को इस घटना के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह बस उधमपुर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

इस घटना को लेकर एलजी मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और दिल तोड़ने वाला है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के साथ हैं। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस घटना को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मेरी उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात हुई है। उनका कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन समय रहते शुरू हो गया था और घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे कुछ समय पहले ही जानकारी मिली थी और मैंने तुरंत उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर से बात की।
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए ताकि जम्मू-कश्मीर के बाहर भी बड़े अस्पतालों में इलाज कराया जा सके। यह हादसा इतना भीषण था कि घायलों की संख्या और बढ़ने का डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है।
हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिखता है कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और उसकी बॉडी पूरी तरह पिचकी सी नजर आ रही है। जितेंद्र सिंह का कहा है कि उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मदद के लिए भेजा है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय प्रशासन के भी लगातार संपर्क में हूं ताकि घायलों को इलाज में किसी तरह की देरी ना हो।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story