
x
बस के परखच्चे उड़ गए।
एलुरु: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बस और लॉरी की जोरदार भिड़ंत में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। ये हादसा एलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कालापारु के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग पार्वतीपुरम से विजयवाड़ा जा रहे थे। तभी ट्रैवल बस की राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक लॉरी से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के साथ ही चीख पुकार मच गई। आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इस बीच स्थानीय लोग अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास करते दिखे। बस में करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार लोग दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश एक्सीडेंट न्यूज़Andhra PradeshAndhra Pradesh NewsAndhra Pradesh Accident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





