भारत
भगवान को भी नहीं छोड़ा: पुजारी की हत्या कर बदमाश प्राचीन मंदिर से उठा ले गए अष्टधातु की मूर्तियां
jantaserishta.com
27 July 2024 2:00 PM IST

x
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने के दौरान बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात जाफरपुर गांव में राम-जानकी मंदिर के पुजारी सुगंध झा (70) खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह उनका शव मिला। इस घटना का पता तब चला जब लोग शनिवार को मंदिर में पूजा करने पहुंचे। यह मंदिर गांव से कुछ ही दूरी पर है।
रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने पुजारी झा की हत्या कर दी और वहां स्थित तीन मूर्तियों को उठा कर ले गए। बेलसंड के थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मृतक पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना अंतर्गत साकिर भंडार गांव के रहने वाले थे। इस प्राचीन मंदिर में वे करीब डेढ़ से दो साल से बतौर पुजारी थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, चोर भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्ति उठाकर ले गए हैं, जो अष्टधातु से निर्मित हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल छानबीन चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





