भारत

बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत

Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:47 PM IST
बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत
x
Dehra. देहरा। देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे पर बाइक और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में नादौन निवासी बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि बाइक के पीछे बैठी युवती जो प्रागपुर की रहने वाली बताई जा रही है गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक के साथ जिस बस की टक्कर हुई है वह बस कुनिहार से कुछ यात्रियों को लेकर बनखंडी स्थित मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रही थी।
Next Story