भारत

सर्राफा व्यवसायी की हत्या, कर्जदार गिरफ्तार

Nil dhankar
24 July 2026 7:51 AM IST
सर्राफा व्यवसायी की हत्या, कर्जदार गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर में बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल कसिहार बंधे पर सर्राफा व्यवसायी रामलाल वर्मा (70) की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने अपने एक और साथी का नाम बताया है, जिसकी तलाश में टीमें लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

उधर, गुरुवार सुबह घटना के विरोध में व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर प्रदर्शन भी किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी प्रिंस पांडेय ने एक लाख रुपये हड़पने के लिए रिश्तेदारों व दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी गले से चेन, अंगूठी व रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने चेन, लॉकेट, अंगूठी के साथ ही 6595 रुपये बरामद कर लिया।

एसपी साउथ दिनेश पुरी के मुताबिक, मलाव के रहने वाले मुख्य आरोपी प्रिंस पांडेय ने बाइक खरीदने के लिए रामलाल वर्मा से एक लाख कर्ज लिया था। समय बीतने पर रामलाल रुपये की मांग करने लगे। बुधवार की सुबह बुजुर्ग कौड़ीराम अपने घर से निकले। कसिहार के पास आरोपी प्रिंस पांडेय अपने ममेरे भाई सिकरीगंज निवासी अंशु दुबे के साथ बाइक से पहुंचा। आरोपी प्रिंस ने दुकान छोड़ने के बहाने व्यापारी को बाइक पर बैठा लिया।

रास्ते में बंधे पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बहाने रुका और तभी अंशु ने बुजुर्ग का हाथ पीछे से पकड़ लिया और प्रिंस ने गर्दन पर वार कर दिया। फिर आरोपी बुजुर्ग का शव नदी में गिराकर भाग गए। एसपी के मुताबिक, इन दो लोगों ने रेकी की थी, जो आपस में रिश्तेदार हैं। उसमें से एक पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों ने तीसरे का नाम बता दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सर्राफा व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जताया। गुरुवार सुबह वह गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। लेकिन, देर शाम खुलासे के बाद पुलिस का आभार जताया। इससे पहले बुधवार शाम में बंधे किनारे गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने सीसी कैमरा खंगालना शुरू किया तोदो संदिग्ध दिख गए,जो बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे।

Next Story