
x
Solan. सोलन। जिला सोलन में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक एसडी वर्मा ने गुरुवार को कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि वर्ष 2026 के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 99 मामले दर्ज किए हैं और 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 157 हिमाचल प्रदेश, 15 हरियाणा, 19 पंजाब, सात चंडीगढ़, दो बिहार, चार नेपाली तथा एक विदेशी नागरिक शामिल है। अभी तक पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब एक किलो 300 ग्राम हेरोइन, चार किलो 847 ग्राम चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।
इसी क्रम में धर्मपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में दर्ज एक मामले की जांच के आधार पर आरोपी की करीब 2.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 और 2026 में दो-दो मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि उसने अवैध कमाई से दो वाहन, एक कार, एक अन्य वाहन, सनावर के पास स्थित होटल, एक मकान का नवीनीकरण, भूमि और प्लॉट में निवेश तथा डाक विभाग में जमा धनराशि अर्जित की थी। इन सभी संपत्तियों को दो दिन पहले फ्रीज कर जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त दाड़लाघाट थाना क्षेत्र में लगभग 47 लाख तथा परवाणू क्षेत्र में करीब 65 लाख की अवैध संपत्ति भी जब्त की गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





