Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

12 Feb 2024 8:42 AM GMT
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
x

मंदसौर। दलौदा में रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट की घटना के बाद बवाल हो गया था। रात में भीड़ ने थाना घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया, इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के संयुक्त दल ने …

मंदसौर। दलौदा में रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट की घटना के बाद बवाल हो गया था। रात में भीड़ ने थाना घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया, इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के संयुक्त दल ने सोमवार को आरोपितों के अतिक्रमण कर बनाए गए चार मकान जमींदोज कर दिए। इधर दलौदा पूरे दिन बंद रहा। वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें तीन बालिग व दो नाबालिग हैं। पुलिस ने 19 वर्षीय एनोज उर्फ यश पिता बबलू अमोस निवासी अंबिका नगर दलौदा, 22 वर्षीय सोहेल शाह पुत्र सलीम शाह फकीर, 19 वर्षीय अरबाज पुत्र हुसैन खां मेवाती दोनों निवासी चूना भट्टा दलौदा और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर भादसं की धारा 376, 363, 366, 323 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।

सोमवार सुबह ही प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल ने इन आरोपितों के चार अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर एक, चूना भट्टा मगरा पर दो मकान व बानीखेड़ी रोड पर एक मकान का अतिक्रमण तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही तीन थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के दूसरे अवैध ठिकानों की भी जांच कर को भी सर्च कर जमींदोज करने की मांग की। जानकारी के अनुसार पांचों आरोपितों ने किशोरी को ब्लैकमेल कर सिद्धि विनायक कालोनी में एकांत में मिलने के लिए बुलाया था। यहां जब किशोरी ने आरोपितों की बात नहीं मानी और विरोध किया तो उसे पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद बेल्ट से पिटाई की। लड़की को पिटते देख कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की तो भाग निकले थे।

बाद में सभी ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी भी की थी। उल्लेखनीय है कि नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार रात को ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया था, आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर रात तक थाने के बाहर ही धरने पर बैठे रहे थे। करीब आधे घंटे तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी इसके बाद मामला शांत हुआ। हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर सोमवार को दलौदा बंद रहा। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मकान तोड़ने वाले स्थान पर पहुंचकर भी नारेबाजी करते रहे। मकान तोड़ने में लेट-लतीफी करने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वही रात को थाने पर कार्रवाई सही नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह सभी व्यापारी बंधुओं में अपने व्यापार-व्यवसाय को पूर्ण रुप से बंद रखकर घटना के विरोध में समर्थन किया। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    Next Story