भारत

मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन में होने का दावा

Nilmani Pal
15 Oct 2025 11:55 AM IST
मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन में होने का दावा
x

यूपी। संभल में सरकारी जमीनों को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है. एचौड़ा कंबोह में विशाल कल्कि धाम के बगल में सार्वजनिक पार्क की 265 वर्ग मीटर जमीन पर बनी एक मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया. बुलडोजर चलते ही मस्जिद का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया.

नायब तहसीलदार दीपक ज़ुरैल और सीओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक पार्क की जमीन पर बनी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ. यह कार्रवाई 15 अक्टूबर को एचौड़ा कंबोह इलाके में हुई. मस्जिद को सरकारी पार्क की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था. अदालत के आदेश और बेदखली के आदेश का पालन करते हुए मस्जिद का स्ट्रक्चर ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही.

संभल में बन रहे विशाल कल्कि धाम के पास सार्वजनिक पार्क की 265 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर यह 'छोटी मस्जिद' अवैध रूप से बनी हुई थी. हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के बाद, प्रशासन ने 11 जून को मस्जिद कमेटी को जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया, जिसे 16 जून को तामील कराया गया. कमेटी ने कुछ हिस्सा हटाना शुरू किया, लेकिन पूरी मस्जिद नहीं हटाई गई.

मस्जिद कमेटी द्वारा पूरी तरह से अवैध निर्माण न हटाने के बाद, प्रशासन ने अपनी कार्रवाई जारी रखी. 24 सितंबर को तहसीलदार ने मस्जिद के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया. इसके बाद 10 अक्टूबर को मस्जिद को हटाने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई थी. बुधवार को नायब तहसीलदार दीपक जुरैल और सीओ कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे.

Next Story
null