भारत

बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर को बेस्ट ज्वेलरी स्टोर अवार्ड

Shantanu Roy
22 May 2026 4:59 PM IST
बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर को बेस्ट ज्वेलरी स्टोर अवार्ड
x
Palampur. पालमपुर। पालमपुर शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान ‘बुड्ढा मल ज्वेलर्स’ ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 के लिए इस प्रतिष्ठान को ‘बेस्ट ज्वेलरी स्टोर’ के राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद पालमपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे न केवल बुड्ढा मल ज्वेलर्स की सफलता बताया, बल्कि पालमपुर शहर के लिए भी गर्व का क्षण कहा। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी बुड्ढा मल ज्वेलर्स को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।


वर्षों से अपनी गुणवत्ता, विश्वास और बेहतरीन ग्राहक सेवा के कारण यह प्रतिष्ठान लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। एमडी माणिक करवाल ने इस सम्मान का श्रेय अपने ग्राहकों को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनता के भरोसे और प्यार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों ने हमेशा उनके कार्य पर विश्वास बनाए रखा, जिसकी बदौलत आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी बुड्ढा मल ज्वेलर्स ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और विश्वास के साथ सेवा देता रहेगा।
Next Story