भारत

ड्रोन को BSF ने मार गिराया, पिस्तौल और हेरोइन तस्करी नाकाम

Nilmani Pal
26 Oct 2025 2:12 PM IST
ड्रोन को BSF ने मार गिराया, पिस्तौल और हेरोइन तस्करी नाकाम
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। फिरोजपुर और अमृतसर जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पिस्तौल, दो ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर में सीमावर्ती इलाके के पास तलाशी अभियान चलाया और बहादुरके गांव के पास खेत से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो राउंड बरामद किए.

बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के कहनगढ़ गांव के पास एक खेत से एक ड्रोन को निष्क्रिय कर उसे बरामद किया. अधिकारी के अनुसार, उन्होंने ड्रोन में ले जाई जा रही एक पिस्तौल और एक मैगजीन भी बरामद की है.

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अमृतसर के दाओके गांव से सटे एक इलाके से एक और टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया गया. वहीं रविवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के भैणी राजपुताना गांव के पास एक खेत से 553 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया. यह हेरोइन शहर में तस्करी के लिए लाई जा रही थी.

वहीं, इससे पहले बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलग-अलग अभियानों में चार किलोग्राम से ज़्यादा हेरोइन ज़ब्त की थी. बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के जवानों के साथ मिलकर फिरोजपुर के जल्लोके गांव से सटे एक खेत से 3.248 किलोग्राम वजन की हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए थे. बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये थी.


Next Story
null