
x
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उनकी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को गोली लगने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुखनंदन प्रसाद की कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उनकी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।
वह हीरानगर सेक्टर में गुरनाम सीमा चौकी पर तैनात थे, यहां पर वह घायल मिले थे। एक सूत्र ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह स्पष्ट नहीं था कि प्रसाद की मौत उनकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली लगने से हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी।
Tagsजम्मू-कश्मीरकठुआबीएसएफ अधिकारीबीएसएफ अधिकारी मौतJammu and KashmirKathuaBSF officerBSF officer death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





