भारत

BSF जवान लापता, मचा हड़कंप, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
1 Aug 2025 11:02 AM IST
BSF जवान लापता, मचा हड़कंप, एक्शन में पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर कैंप से एक BSF जवान के लापता होने की खबर सामने आई है. जवान के लापता होने जानकारी के बाद सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गए हैं. वहीं, जवान का सुराग ना मिलने पर स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2025 की रात को बीएसएफ के जवान सुगम चौधरी अपने बटालियन मुख्यालय, पंथाचौक से अचानक गायब हो गए. बीएसएफ ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं मिला.
इस घटना के बाद यूनिट ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पंथाचौक में जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं और जवान का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
BSF ने बताया कि बीएसएफ की 60वीं बटालियन के जवान सुगम चौधरी 31 जुलाई 2025 की देर रात को बटालियन मुख्यालय पंथाचौक से लापता हो गए. सर्च ऑपरेशन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब बीएसएफ का कोई जवाब इस तरह से लापता हुआ हो. दिसंबर 2023 में बीएसएफ जवान लापता हो गया था. वह ड्यूटी पर लौटते वक्त गायब हो गया था. इसके अलावा मई 2024 में जम्मू में एक बीएसएफ एएसआई के लापता होने की घटना सामने आई थी. इन घटनाओं ने सुरक्षाबलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रोटोकॉल और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null