
x
मुकदमा दर्ज किया गया है।
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर कुर्रा में विवाहिता को ससुराल से लेने आई बहन और उसकी सहेली को बंधक बनाकर जीजा और बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने विवाहिता को भी बुरी तरह पीटा। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी के निर्देश पर ससुरारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि बहन और ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा है इसी विवाद के चलते युवती और उसकी सहेली उसे लेने आए थे।
जनपद औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाली निवासी सपना दिवाकर पुत्री भैयालाल ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 10 जुलाई को वह अपनी सहेली साक्षी पांडेय पुत्री अवधनारायण के साथ अपनी बहिन रूबी को लेने के लिए उसकी ससुराल गदनपुर कुर्रा गई थी। जहां बहन के पति प्रदीप, देवर लवकुश, सुदीप ओर सास ने कमरे में बंधक बनाया और उसके और उसकी सहेली के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसमें 4 हजार रुपये रखे हुए थे। आरोपियों ने रूबी के साथ भी बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि बड़ी मुश्किल से वे दोनों जान बचाकर वहां से भाग कर आए। कुर्रा पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। गुरुवार को पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ घर में बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुर्रा थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





