भारत

जिम ट्रेनर ने खोया आपा, लकड़ी का मुदगल उठा युवक को दे मारा, गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 July 2024 10:28 AM IST
जिम ट्रेनर ने खोया आपा, लकड़ी का मुदगल उठा युवक को दे मारा, गिरफ्तार
x
पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुंबई: मुंबई के मुलुंड इलाके में एक जिम ट्रेनर ने युवक के सिर पर मुदगल से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में खड़े 20 वर्षीय युवक पर अचानक मुदगल से हमला करते जिम ट्रेनर की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो क्लिप में काले रंग की पोशाक में खड़ा शख्स खाकी रंग के कपड़े पहने युवक पर व्यायाम के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के मुदगल से वार करता देखा जा सकता है। घटना 17 जुलाई की है। जो मुलुंड के फिटनेस इंटेलिजेंट जिम में घटी।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जिम में अन्य लोगों से साथ बात करते हुए वर्कआउट कर रहा है वहीं उससे कुछ दूरी पर जिम ट्रेनर उसको लगातार घूर रहा है। कुछ ही देर बाद ट्रेनर उसकी ओर एक मुदगल ले कर बढ़ता है और सिर पर दे मारता है। उसकी इस हरकत से आस पास के लोग हैरान रह जाते हैं। आनन फानन में उसको और हिंसक होने से रोकते दिखते हैं।
इस दौरान 20 साल का युवक अपना सिर पकड़ कर बैठता दिख रहा है। इस फुटेज में जिम ट्रेनर अपनी हरकत के लिए शर्मिंदा होने की बजाय लोगों से खुद को छुड़ा उसे फिर मारने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान शॉर्ट्स पहना शख्स उसे खींच कर वहां से दूर ले जाता दिख रहा है।
इस मामले में युवक युगेश की शिकायत पर नवघर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। कथित तौर पर पूछताछ में जिम ट्रेनर ने बताया कि युवक वर्क आउट के दौरान उसे घूर रहा था जो उसे पसंद नहीं आया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story