
x
बडूही। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत टकारला में गुरुवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव बेहद रोचक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पंचायत में जश्न का माहौल बन गया। इस बार पंचायत चुनाव में सबसे अधिक चर्चा जेठ-भाभी की जोड़ी की रही, जहां वार्ड नंबर 6 से रत्न चंद ठाकुर ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उनकी भाभी आशा ठाकुर ने वार्ड पंच का चुनाव जीतकर परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया। प्रधान पद के लिए हुए कांटे के मुकाबले में रत्न चंद ठाकुर का सीधा मुकाबला निर्मल कुमार के साथ रहा। दोनों प्रत्याशियों के बीच शुरू से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली और मतगणना के दौरान ग्रामीणों की निगाहें लगातार परिणामों पर टिकी रहीं। आखिरकार रत्न चंद ठाकुर ने 42 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान पद अपने नाम कर लिया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं, वार्ड पंच पद के लिए आशा ठाकुर और शर्मिला के बीच मुकाबला हुआ। आशा ठाकुर ने कुल 173 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी शर्मिला को 27 मतों से पराजित किया। जैसे ही वार्ड पंच का परिणाम घोषित हुआ, समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों में जेठ और भाभी दोनों के चुनाव मैदान में होने को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता थी। मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। देर शाम जैसे ही दोनों की जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ सडक़ों पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया। देर रात तक गांव में मिठाइयां बांटी गईं तथा समर्थकों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद रत्न चंद ठाकुर और आशा ठाकुर ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता बरती जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





