
यूपी। मथुरा में नौहझील के एक गांव में मंगलवार को भाई ने किशोरी के शादीशुदा प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये खबर किशोरी को मिली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन (31) मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोस्त सचिन के साथ बाइक से धने वाले की ओर से गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में भोलू व बॉबी ने उसको रोक लिया और बातचीत करने लगे। इसी दौरान अर्जुन के सीने में गोली मार दी। अर्जुन को हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। उधर युवक की हत्या की जानफांसी लगाने की कोशिश की। उसे आगरा रेफर किया गया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ संदीप सिंह ने थाना मांट, सुरीर पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने भोलू और बॉबी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अर्जुन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी गांव की ही नाबालिग से करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती की गांव में चर्चा होने लगी थी। युवक की गोली मारने के बाद हत्यारोपियों ने हाथ में तमंचा लहराते हुए अपना फोटो-वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस सर्विलांस की मदद से उन्हें तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया के जिस समय युवक अर्जुन को गोली मारी गई थी, उस समय उसकी नाबालिग दोस्त पास ही मंदिर पर थी। उसे जब पता लगा कि अर्जुन की उसके भाई द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई तो घर पहुंचकर वह गले में फंदा लगाकर लटक गयी। तभी परिजनों को जानकारी हो गयी और उसे फंदे से उतार लिया।





