भारत

भाई बना भाई का दुश्मन: घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला

Shantanu Roy
21 Jun 2025 7:23 PM IST
भाई बना भाई का दुश्मन: घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला
x
बड़ी खबर
Shahdol. शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का है, जहां मनीष सोंधिया नामक युवक ने अपने छोटे भाई सनी सोंधिया पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

जानकारी के अनुसार, सनी अपने ससुराल से लौटने के बाद किसी पारिवारिक मसले को लेकर अपने बड़े भाई से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से सनी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सनी को परिजनों और पड़ोसियों की मदद से शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर मनीष को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार शाम लगभग 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story