भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Shantanu Roy
21 Jun 2025 6:46 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे
x
देखें VIDEO...
Shillong. शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वी खासी हिल्स जिला सत्र न्यायालय ने बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला सत्र अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया।


इससे पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया था, जिसमें कई अहम जानकारियाँ सामने आईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अब भी जारी है, और आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपियों की कॉल डिटेल्स, आपसी संबंधों और घटना से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
Next Story