भारत

सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, व्यक्ति की मौत

Shantanu Roy
14 Jun 2026 3:32 PM IST
सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, व्यक्ति की मौत
x
Chandigarh. चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित केमिस्ट मार्केट में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब पीजीआई के पास स्थित कुमार मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार यह दुकान लगभग 1 साल पहले ही खुली थी। इस हमले में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास (45) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू निवासी जानकी दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुए चुनाव में मृतक जानकी दास की पत्नी ने
रोहडू के प्रधान पद
के लिए जीत हासिल की थी, यह अकेला ही यहां चंडीगढ़ में रहता था और अभी हाल ही में चुनाव प्रचार करने के बाद चंडीगढ़ लौटा था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। तीन आरोपियों में से दो ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे, जबकि तीसरा बाहर स्कूटी पर खड़ा रहा। दोनों हमलावरों ने चेहरे पर मास्क और टोपी पहन रखी थी, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी दुकान में प्रवेश करने के बाद करीब 20 सेकेंड तक काउंटर के पास खड़े रहे।

माहौल का जायजा लेते रहे। इसके बाद उन्होंने काउंटर की आड़ में अपने हथियार लोड किए और अचानक कैशियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मुताबिक ऑटोमैटिक हथियार से कईं राउंड फायरिंग की गई। पूरी घटना महज एक-दो सेकेंड में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी दलबीर सिंह, थाना सेक्टर-11 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, जिला अपराध शाखा और ऑपरेशन सेल की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे मार्केट क्षेत्र को सील कर दिया है और
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों
की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का स्थायी नाका मौजूद है। इसके बावजूद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सेक्टर 11 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहकीकात की जा रही है, उससे पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता मामले की हर एंगल से गाहंसा से जांच की जा रही है , उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
Next Story