भारत

नदी पर बना पुल ढहा: 2 लोगों की मौत, कई के बहने की आशंका

jantaserishta.com
15 Jun 2025 5:09 PM IST
नदी पर बना पुल ढहा: 2 लोगों की मौत, कई के बहने की आशंका
x
बड़ा हादसा.
पुणे: पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 20 से 25 लोग नदी में बह गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं. नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और लोगों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
बताया जा रहा है कि ये पुल 2-3 महीने पहले बंद किया गया था. क्योंकि पुल बेहद जर्जर स्थिति में था. अभी तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. घटनास्थल पर 15 एंबुलेंस मौजूद हैं. पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडमाल गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया. 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है.
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हादसे में कई लोग फंसे हुए है. NDRF की टीम मौके पर जा रही है. हताहतों की संख्या की मैं अभी पुष्टि नहीं कर सकता. जो भी काम जरूरी है, वो प्रशासन कर रहा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे एक सदस्य ने कहा कि बचाव अभियान जारी है. कुछ लोगों को बचा लिया गया है. हमें पक्का पता नहीं है, लेकिन पुल के मलबे के नीचे 20-25 लोग फंसे हुए हैं. पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद, मावल तालुका में भुशी डैम और लोनावाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पिछले सप्ताह बंद कर दिए गए थे. इन स्थानों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. नतीजतन, आस-पास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई. रविवार होने के कारण इंद्रायणी नदी के बढ़ते प्रवाह को देखने के लिए लगभग 100 से 120 लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे. कुछ लोग तो पुल पर अपने दोपहिया वाहन भी चढ़ाकर आए, जिससे पुल का भार और बढ़ गया. माना जा रहा है कि अत्यधिक भार के कारण पुल ढह गया. रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग बह गए होंगे. एनडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null