भारत

इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 10-15 लोगों के बहने की खबर, VIDEO

jantaserishta.com
15 Jun 2025 4:40 PM IST
इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 10-15 लोगों के बहने की खबर, VIDEO
x
देखें वीडियो.
पुणे: पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 10 से 15 लोग नदी में बह गए. बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं. नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और लोगों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null