भारत

BREAKING: पेपर लीक करने वाला युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Aug 2024 11:52 PM IST
BREAKING: पेपर लीक करने वाला युवक गिरफ्तार
x
Krishnanagar. कृष्णानगर। कृष्णानगर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपए में परीक्षा पास करने का सौदा तय किया था। आरोपी ने अपनी जगह पर सॉल्वर को परीक्षा के लिए बैठाया था। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि गोरखपुर गुलरिहा निवासी सुनील निषाद को सोमवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 27 जून 2023 को हुई ग्राम विकास
अधिकारी परीक्षा
में अपनी जगह सॉल्वर को बैठाया था। परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान कक्ष निरीक्षक ने सुनील की जगह परीक्षा दे रहे गोरखपुर कैम्पियरगंज निवासी हरि किशन को पकड़ा था। जिससे पूछताछ में सुनील कुमार निषाद के विषय में जानकारी मिली थी। आरोपी ने हरि किशने को परीक्षा में बैठने के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए थे। सुनील निषाद सॉल्वर के पकड़े जाने के बाद से फरार था। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन पता कर गिरफ्तारी की गई।
Next Story