भारत

BREAKING: डेढ़ सौ साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
6 Aug 2024 11:28 PM IST
BREAKING: डेढ़ सौ साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, मची अफरा-तफरी
x
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में हुसैनगंज थाना परिसर में लगा डेढ़ सौ साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से 6 घंटे ट्रैफिक जाम रहा। नगर निगम के 12 कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। वह पेड़ को काटने में और रास्ते से हटाने में जुटे हुए हैं। दुकानदार बबलू साहू ने बताया कि पेड़ दोपहर लगभग 3 बजे गिरा है। पेड़ के गिरने से थाने की बाउंड्री वॉल समेत 6 मकान इसकी चपेट में आ गए। हालांकि किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। जो मकान चपेट में आए हैं वह ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं। किसी भी राहगीर को
कोई चोट नहीं आई है।

बबलू साहू ने बताया कि लंबे समय से इस पेड़ की छटाई नहीं हुई थी। इसके कारण पेड़ की शाखाएं काफी फैल गई थी। उनका वजन भी बढ़ गया था। 1984 में आखरी बार पेड़ की शाखाएं छांटी गई थी। अगर समय से वन विभाग या नगर निगम के द्वारा इसकी छटाई की जाती तो शायद पेड़ गिरने से बच जाता। क्षेत्रीय पार्षद आशीष हितैषी ने बताया कि पेड़ गिरने की जब सूचना मिली तत्काल नगर निगम और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर नगर निगम के 12 कर्मचारी पहुंचे। पेड़ को काटने और रास्ते से हटाने में लगातार जुटे हुए हैं। वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। पेड़ गिरने से कई बिजली के तार इसकी चपेट में आ गए थे। इसलिए संबंधित क्षेत्र की लाइट कटवा दी गई है। पेड़ को रास्ते से हटवाकर आवागमन सुचारू करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
Next Story