भारत
BREAKING: बीबीएमबी नहर में दो युवक बह गए, NDRF का सर्च अभियान जारी
Shantanu Roy
26 July 2025 11:05 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
Nerchowk. नेरचौक। भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की नहर में शुक्रवार देर रात दो युवक बह गए। तीन दोस्तों की पार्टी के बाद घटी इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने शनिवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन डूबे युवकों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंडी जिले के बग्गी क्षेत्र में हुआ। यहां लोहार पंचायत निवासी हरजीत, सुंदरनगर के पुराने बाजार निवासी सुधीर और बिलासपुर निवासी आशीष गौतम सालगिरह की पार्टी मनाने बग्गी क्षेत्र में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हरजीत का शुक्रवार को जन्मदिन था।
जिसे मनाने के लिए तीनों युवक नहर किनारे पहुंचे और पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के बाद तीनों युवक देर रात अपने घर लौटने लगे, तभी हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, रास्ते में चलते समय आशीष गौतम का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। अपने दोस्त को डूबता देख सुधीर ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश, नहर का बहाव तेज होने के कारण दोनों युवक पानी में बह गए और लापता हो गए। तीसरे दोस्त हरजीत ने यह दृश्य देखा तो घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और नहर के किनारों पर सर्च अभियान शुरू कराया। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो देर रात से ही नहर में डूबे युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना देने वाले युवक हरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना महज हादसा है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छुपी हुई है। डूबे युवकों में आशीष गौतम बिलासपुर का रहने वाला था, जो सुंदरनगर के एक बैंक में कार्यरत था। वह सुंदरनगर के पुराने बाजार क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। सुधीर, जो नहर में कूदकर आशीष को बचाने गया, उसी घर में मकान मालिक का बेटा था। इस हादसे से इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और राहत दल लगातार युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग भी सर्च अभियान में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है। नहर में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण खोज अभियान में दिक्कत आ रही है, लेकिन एनडीआरएफ की टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं।
Tagsबीबीएमबी नहर हादसादो युवक डूबेबग्गी पार्टी डूबने की घटनानेरचौक नहरएनडीआरएफ सर्च ऑपरेशनजन्मदिन पार्टी हादसाBBMB canal incidentyouth drowned in canalBaggi party accidentNerchowk canal tragedyNDRF rescue operationHimachal drowning newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





