
x
बड़ी खबर
Motihari. मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उनके साथ बांका और उत्तर प्रदेश से आए दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपए के अफीम को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटवा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अरविंद गुप्ता नेपाल से अफीम मंगवाकर उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति करता था। सदर एसडीपीओ टू जितेश पांडे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजद नेता अरविंद गुप्ता पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राजनीतिक पद का फायदा उठाकर वह किन गतिविधियों को अंजाम देता था। यह गिरोह मोतिहारी और सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब्त की गई अफीम की खेप किसे भेजी जानी थी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





