छत्तीसगढ़
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप की नगरवासियों से अपील
Shantanu Roy
20 May 2025 8:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित बातों का पालन करने का कष्ट करें। गमले अथवा अन्य भारी वस्तुएँ बालकनी की रेलिंग या किनारे पर न रखें। ऐसी वस्तुएँ तेज हवा, कंपन या हल्के धक्के से नीचे गिर सकती हैं। महापौर और आयुक्त ने कहा कि गिरते हुए गमलों से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिनमें राहगिरों को गंभीर चोट या आकस्मिक मृत्यु का सामना तक करना पड़ सकता है।
किसी भी सार्वजनिक या निजी भवन की ऊपरी मंजिलों की बालकनी से नीचे गिरने वाली वस्तुएँ नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि गमले बालकनी के अंदर सुरक्षित स्थान पर रखें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। महापौर और आयुक्त ने अपील की है कि नागरिक बच्चों और पालतू जानवरों से गमलों को दूर रखें। वे अनजाने में गमले को गिरा सकते हैं, महापौर और आयुक्त ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा है, महापौर और आयुक्त ने जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निर्वहन करने की अपील सभी नागरिकों से की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





