
x
डिप्टी CM पद की मांग से बढ़ी विजय की मुश्किलें
तमिलनाडु Tamil Nadu: नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। Vijay के मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर अब अनिश्चितता बन गई है। पहले खबर थी कि वह शनिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे, लेकिन अब राज्यपाल की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, Viduthalai Chiruthaigal Katchi और Indian Union Muslim League की तरफ से समर्थन पत्र अभी तक राज्यपाल को नहीं सौंपे गए हैं। बताया जा रहा है कि विजय ने फिलहाल 116 विधायकों के समर्थन वाला पत्र ही राजभवन में जमा किया है और बाकी समर्थन पत्र जल्द देने की बात कही है।
राज्यपाल R. N. Ravi की ओर से अभी शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय नहीं किया गया है। TVK के 107 विधायक, कांग्रेस के 5 और CPI-CPM के 4 विधायकों का समर्थन शामिल बताया गया है। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 117 सीटों की जरूरत है।
इस बीच VCK ने डिप्टी सीएम पद की मांग भी रखी है, जिससे राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। शुक्रवार देर शाम विजय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभिनेता से नेता बने विजय की जीत को राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब सबकी नजरें राज्यपाल के फैसले और सहयोगी दलों के अगले कदम पर टिकी हैं।
Next Story





