छत्तीसगढ़

अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, नजारा देख अधिकारी भी रह गए दंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 May 2026 9:28 PM IST
अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, नजारा देख अधिकारी भी रह गए दंग, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.

दुर्ग: जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़ किया है. यह पूरा काला कारोबार अंडा स्थित शैल देवी महाविद्यालय के सामने स्थित एक बॉयज हॉस्टल की आड़ में चलाया जा रहा था.

बाहर से देखने पर यह एक सामान्य छात्रावास प्रतीत होता था, लेकिन भीतर बड़े पैमाने पर पनीर का भंडारण और सप्लाई नेटवर्क फैला हुआ था. दरअसल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम ने मौके पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए.
इस हॉस्टल में बिना किसी वैध लाइसेंस या मानक प्रक्रियाओं के पनीर का भंडारण किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक लगते ही संचालक ने अधिकांश माल ठिकाने लगा दिया, फिर भी टीम ने 140 किलो पनीर जब्त करने में सफलता हासिल की, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है.
हैरानी की बात यह है कि मौके से नोट गिनने की मशीन और एक बड़ी तिजोरी भी बरामद हुई है. इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यहां से लाखों का अवैध कारोबार रोजाना संचालित होता था. विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं.
फिलहाल जांच इस बात पर टिकी है कि यह अवैध और असुरक्षित पनीर किन होटलों या बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था. इस खुलासे के बाद से स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story