भारत
BREAKING: रैली के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती
Shantanu Roy
18 July 2025 10:33 PM IST

x
देखें VIDEO...
Aara. आरा। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की आरा में एक जनसभा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंच पर भाषण से पहले उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को रोड शो के दौरान पसलियों में चोट भी लगी है। बताया गया कि वे लोगों से मिलने के दौरान अपनी गाड़ी से बाहर झुके थे, तभी चोट लग गई।
#WATCH | Arrah, Bihar: Jan Suraaj Founder Prashant Kishor suffered an injury in his ribs during his roadshow in Arrah today. He was brought to the party's stage following the injury.
— ANI (@ANI) July 18, 2025
His party leaders say that he was leaning out of his car to meet people during the roadshow and… pic.twitter.com/evRK0NqehY
इसके बावजूद वे सभा स्थल पहुंचे लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मंच से बिना संबोधन के ही रवाना होना पड़ा। प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और चुनाव से पहले या बाद में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने की खबर से चिंता का माहौल है। पार्टी ने फिलहाल उनकी हालत को स्थिर बताया है।
Tagsप्रशांत किशोर तबीयत बिगड़ीआरा रैली सीने में दर्दजन सुराज रोड शो चोटबिहार चुनाव प्रचारPrashant Kishor health updateJan Suraj rallychest painBihar electionsrib injuryhospitalised during campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





