भारत
BREAKING NEWS: PWD मंत्री का बनाया फर्जी अकाउंट, लोगों से मांग रहा लाखों रुपए
Shantanu Roy
31 July 2024 11:17 PM IST

x
बड़ी खबर
Jabalpur. जबलपुर। जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे आम इंसान तो छोड़िए, मंत्रियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग PWD मंत्री राकेश सिंह के साथ जहां उनके नाम से ठगी की कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह के नाम से किसी जालसाज ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और लोगों को मैसेज कर पैसों की डिमांड करने लगा।
इसकी जानकारी खुद मंत्री राकेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिए हैं। साथ ही लोगों को सतर्क भी किया है। PWD मंत्री राकेश सिंह ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म में लिखा, किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेरे नाम का फर्जी अकाउंट बना कर पैसों की मांग की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस को की जा चुकी है। आपसे निवेदन है कि आप सभी सतर्क रहें। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जिसमें देखा जा रहा है कि किस तरह ठग लोगों को मंत्री के नाम से ठगी का शिकार बना रहा था।
Next Story





