भारत

BREAKING: इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ की ज्वेलरी और कैश चोरी

Shantanu Roy
16 March 2025 3:04 PM IST
BREAKING: इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ की ज्वेलरी और कैश चोरी
x
जांच में जुटी पुलिस
Udaipur. उदयपुर। कानोड़ बस स्टैंड पर स्थित अनुपम इलेक्ट्रिक शॉप से चोर ढाई लाख नकद और 1.57 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना शनिवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है। चोर दुकान में रखी हिसाब-किताब की डायरी भी साथ ले गए। CCTV फुटेज में चार चोर दुकान के सामने से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है।
पुलिस की जांच में CCTV फुटेज में दुकान के सामने से 4 चोर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
दुकानदार
जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है। कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया- अनुपम इलेक्ट्रिक के मालिक लक्ष्मीलाल मेहता ने रिपोर्ट दी है। इसमें ढाई लाख रुपए नकद, गिरवी रखे 150 किलो चांदी के जेवरात और पत्नी के सोने के 20 तोले की ज्वेलरी चोरी होने की सूचना दी है। घटनास्थल का दौरा कर वहां से साक्ष्य जुटाए हैं।
उदयपुर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था। कानोड़ बस स्टैंड पर खड़ी एक अज्ञात बाइक को कब्जे में लिया गया है। भीण्डर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर भी जांच में जुटे हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया- बस स्टैंड स्थित दुकान से शनिवार शाम करीब 6:30 बजे रोजाना की तरह मंगल करके घर आ गया था। सुबह करीब 4 बजे पड़ोसी दुकानदार कार्तिक लक्षकार ने घर पर सूचना दी ​कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। मेहता ने बताया कि मैं दुकान पर पहुंचा तो दो शटर में से एक खुला पड़ा था। ऐसा लगा कि शटर को बेहद शातिर तरीके से खोला गया है। वह टूटा हुआ नहीं था।
पुलिस जांच:
कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मेहता की रिपोर्ट के अनुसार,
ढाई लाख रुपए नकद
150 किलो चांदी के जेवर
20 तोला सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई।
एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध बाइक जब्त की गई।
भींडर पुलिस भी जांच में जुटी।
चोरी की योजना बेहद शातिर तरीके से बनाई गई:
दुकान का शटर टूटा नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से खोला गया।
लॉकर भी टेक्निकल तरीके से खोला गया, जिससे चोरी की साजिश सुनियोजित लग रही है।
चोरी के समय कोई आवाज नहीं हुई, जिससे आसपास के लोग सतर्क नहीं हो पाए।
दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया कि उनकी दुकान पर करीब 100 गांवों से ग्राहक आते हैं और वह जेवर गिरवी रखकर उधार पैसे देते हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
Next Story