भारत

BREAKING: जम्मू- कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

jantaserishta.com
20 Aug 2021 7:30 AM IST
BREAKING: जम्मू- कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
x
ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके की घेरा बंदी कर ली है और मुठभेड़ अभी भी जारी है.

आतंकियों ने सुरक्षबलों पर चलाईं गोलियां
पुलिस ने बताया है कि मारा गया आतंकी कौन है और किस आतंकी ग्रुप से जुड़ा हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें पंपोर इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद जब हमारे जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन करने गए तो आतंकियों ने उनपर गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई में जब सुरक्षबलों ने गोली चलाई तो एक आतंकी मारा गया.
घाटी में नेताओं की हत्या कर रहे आतंकी
बता दें कि कुलगाम में कल आतंकियों ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की गोली मारकर हत्या कर दी. लोन चार महीने पहले पीडीपी से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी में शामिल हुए थे. पिछले करीब 15 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है. 17 अगस्त को ही कुलगाम के ब्रजलू जागीर इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता जावेद अहमद डार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले आतंकियों ने 9 अगस्त को कुलगाम के बीजेपी की किसान जिला इकाई के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार की हत्या कर दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story