भारत

BREAKING: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
22 March 2025 7:05 PM IST
BREAKING: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
Churu. चूरू। बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र की है। सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। रतनगढ़ की ओर जाने वाले मेगा हाईवे पर जीवनदेसर बस स्टैंड के पास सरदारशहर की ओर जा रही बोलेरो और रतनगढ़ की ओर बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरदारशहर के बनवारी लाल (42) और देराजसर गांव के मुरारीलाल (22) के रूप में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया-तेज रफ्तार में होने के कारण दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक का पेट्रोल सड़क पर फैल गया और आग लग गई। मुरारीलाल सरदारशहर में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के आगे गोलगप्पे बेचता था। वहीं बनवारी लाल मकान निर्माण में मजदूरी करता था। एम्बुलेंस की मदद से दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं बोलेरो सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। थाना अधिकारी ने बताया-दमकल की मदद से बोलेरो में लगी आग पर काबू पाया गया। मौके से वाहनों को हटाकर रास्ते को सुचारू कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story