
x
बड़ी खबर
Madhubani. मधुबनी। बिहार के मधुबनी और बेगूसराय में डूबने से चार युवतियों और दो नाबालिग समेत 6 की मौत हो गई। जबकि तीन को जिंदा बचा लिया गया। मधुबनी में शुक्रवार को होली खेलने के बाद चार लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं। तभी एक लड़की गहरे पानी में जाने लगी। जब उसकी बहन उसे बचाने गई, तो वो भी डूब गई। इन दोनों को बचाने के लिए दो अन्य युवतियां भी पानी में उतरीं। उनकी भी गहरे पानी में जाने से जान चली गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना अरेर थाना क्षेत्र के दहिला गांव की है।
वहीं, बेगूसराय में शुक्रवार को गंगा में 5 नाबालिग डूब गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि 3 को बचा लिया गया। तीनों बेहोशी की हालत में हैं। बताया जा रहा कि 5 नाबालिग फुलमलिक गांव के सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सभी पानी की गहराई में चले गए। बच्चों को डूबता देखकर स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन को ही बचा पाए। नाबालिगों का घर घटनास्थल से 1 किमी की दूरी पर है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में खरहट फुलमलिक गंगा घाट की है। मृतक युवतियों की पहचान दहिला गांव की रहने वाली दो सगी बहनें काजल कुमारी(18) और चंदा देवी(20), पड़ोसी अनु कुमारी(19) और लाखन कुमारी(18) के रूप में हुई है। सभी दोस्त थी और घर पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गई थी।
वहीं, डूबने के बाद जैसे ही लड़कियों ने शोर मचाया, मौके पर कुछ लोग पहुंचे। लेकिन करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब चारों लड़कियों को गोताखोर की मदद से निकाला गया तो वो सभी मर चुकीं थी। एक साथ चार युवतियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। विशेष रूप से दो सगी बहनों को खोने वाली मां की हालत बेहद खराब है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। बेगूसराय में पांच नाबालिगों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी स्थानीय थाना, अंचल प्रशासन और गोताखोरों को भी दी गई। इसके अलावा स्थानीय लोग भी बच्चों की तलाश में जुट गए।
मौके पर गोताखोर हितेश, अजीत, भवेश, राहुल, निराला, पुरुषोत्तम, प्रिंस, पांडव, नीरज और विकास ने काफी कोशिश के बाद 2 का शव निकला। मृतकों की पहचान खरहट गांव निवासी स्व. अरुण राय के बेटे अभिनव कुमार (16) और राजकुमार राय के बेटे देवराज कुमार (14) के रूप में हुई है। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि 'दोनों बच्चों की मौत डूबने के कारण हुई है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।' वहीं, दूसरी तरफ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक और घटना हुई है। जिसमें एक युवक रेल पुल से नीचे कूद गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी अनिल चौधरी का बेटा रोशन कुमार पुल पर से गंगा नदी में कूद गया। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ नदी में खोजबीन कर रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





