भारत
BIG BREAKING: होली के दिन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से पकड़ा 6.35 करोड़ का गांजा
Shantanu Roy
14 March 2025 7:40 PM IST

x
बड़ी खबर
Morena. मुरैना। मुरैना पुलिस ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ 35 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। गांजे की मात्रा 30 क्विंटल है, जिसे एक मिनी ट्रक में पशु आहार की आड़ में छिपाकर महाराष्ट्र से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। एसपी समीर सौरभ को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से पशु आहार के नाम पर एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा दिल्ली भेजा जा रहा है। इस सूचना पर सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर सवितापुरा नहर के पास ट्रक को घेर लिया। जब तलाशी ली गई, तो ट्रक में सबसे ऊपर पशु आहार मिला, जबकि उसके नीचे बड़े-बड़े पैकेट्स में 30 क्विंटल गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र पुत्र सामू यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है और नासिक से यह ट्रक लेकर आया था। हालांकि, वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है।
जिससे पुलिस को शक है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। मुरैना पुलिस का कहना है कि अब तक इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने का यह पहला मामला है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा हो सकता है। मुरैना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा- यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता है। जल्द ही इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।"
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





