भारत
BREAKING: महिला डॉक्टर की हरियाणा में हत्या, परिजन सदमें में
Shantanu Roy
26 April 2025 8:43 PM IST

x
बड़ी खबर
Rajasthan. राजस्थान। राजस्थान की डॉक्टर भावना यादव (25) की हरियाणा में हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गोदने के बाद युवती को आग लगा दी। एक युवक ने डॉक्टर की मां को कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। युवती ने 24 अप्रैल की रात को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मामला कोटपूतली-बहरोड़ के गांव अनंतपुरा का है। डॉ. भावना की मां ने जयपुर के एसएमएस थाना पुलिस में उदेश यादव के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला अब हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
पुलिस ने बताया- फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटी डॉक्टर भावना आगे की पढ़ाई घर पर रहकर ऑनलाइन कर रही थी। 21 अप्रैल को भावना यादव दिल्ली टेस्ट देने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और भावना की मां गायत्री यादव ने बताया- भावना ने 2023 में फिलीपींस से MBBS किया था। वह पीजी के लिए दिल्ली में DEMS से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ऑनलाइन क्लास ले रही थी और हर सप्ताह वीकली टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भावना टेस्ट देने दिल्ली गई थी।
गायत्री यादव ने बताया - 24 अप्रैल को उदेश यादव नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से भी वीडियो कॉल आया और बेटी की हालत दिखाई। सूचना मिलते ही हिसार रवाना हुईं। अस्पताल प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भावना को किस स्थान से और किस हालत में लाया गया। हालत नाजुक होने पर बेटी को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। गायत्री यादव ने बताया - हॉस्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। हथियार से गोदने के बाद उसे जलाकर हत्या की गई है।
गायत्री यादव ने बताया - भावना की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। भावना का लेपटॉप, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज भी गायब है। छोटी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। भावना जब भी दिल्ली टेस्ट देने जाती थी, तो रात को छोटी बहन के पास ही रुकती थी। 21 और 22 अप्रैल को भावना छोटी बहन के पास ही रुकी थी और टेस्ट दिया था। 23 अप्रैल को मां को कॉल कर कहा था- मैं 24 अप्रैल की सुबह घर आऊंगी। हालांकि वह घर नहीं पहुंची। हर बार दिल्ली जाते समय मां-बेटी की बातचीत होती थी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





