छत्तीसगढ़
तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में IFS अफसर अशोक पटेल को मिली 14 दिन की न्यायिक रिमांड
Shantanu Roy
26 April 2025 7:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ईओडब्लू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की विशेष अदालत ने आईएफएस अफसर अशोक पटेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अशोक पटेल को इससे पहले ईओडब्लू ने पूछताछ के लिए दो बार रिमांड पर लिया था। गौरतलब है कि अशोक पटेल पर लगभग 6 करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अशोक पटेल छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे वन अधिकारी बन गए हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है। इससे पहले राज्य में कोयला घोटाले में दो आईएएस अधिकारी और एक अन्य मामले में एक आईपीएस अधिकारी जेल जा चुके हैं। अशोक पटेल की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने से राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं ईओडब्लू की जांच भी अब और तेज हो गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





