भारत
BREAKING: सिपाही पर युवती से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप का आरोप
Shantanu Roy
12 Oct 2025 11:32 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
Meerut. मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस विभाग की साख पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। यहां एक युवती ने सिपाही विवेक चौधरी पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने और बाद में हरियाणा के गैंगस्टर से हत्या की धमकी दिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के बाद SSP डॉ. विपिन ताडा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को सौंपी गई है।
प्रेम और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने बताया कि सिपाही विवेक चौधरी ने पहले प्रेम का नाटक किया और उसे शादी का झांसा दिया। विश्वास हासिल करने के बाद वह उसे 14 सितंबर को सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसे शादी का वादा कर चुप करा दिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद आरोपी सिपाही ने बातचीत बंद कर दी और सभी संबंध तोड़ लिए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद जब युवती ने शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसे हरियाणा के गैंगस्टर के जरिए हत्या की धमकी दिलवाई।
ऐसे हुई थी दोनों की पहचान
युवती के मुताबिक, अगस्त 2024 में उसका भाई किसी काम से ब्रह्मपुरी थाने गया था। वहां सिपाही विवेक चौधरी ड्यूटी पर था। उसने किसी बहाने से उसके भाई से युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। विवेक ने युवती से कहा कि वह उसे नौकरी दिलवाएगा, जिससे युवती का भरोसा और बढ़ गया। उसने कई बार फोन पर शादी का प्रस्ताव भी रखा। लेकिन रेस्टोरेंट की घटना के बाद सबकुछ बदल गया।
गैंगस्टर से मिली धमकी
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने आरोपी सिपाही से शादी की बात दोहराई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो विवेक चौधरी ने एक हरियाणा के गैंगस्टर से फोन करवाकर हत्या की धमकी दिलाई। गैंगस्टर ने उसे कहा कि अगर उसने शिकायत की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद युवती ने SSP कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने सिपाही और गैंगस्टर दोनों के खिलाफ सबूत के तौर पर चैट डिटेल और वॉयस मैसेज भी सौंपे हैं।
आरोपी सिपाही का ट्रांसफर और जांच की स्थिति
बताया जा रहा है कि जब युवती से उसका रिश्ता था, तब विवेक चौधरी ब्रह्मपुरी थाने में तैनात था। लेकिन कुछ ही समय बाद उसने कंकरखेड़ा थाने में ट्रांसफर करा लिया। वर्तमान में वह सीओ दौराला के अधीन ड्यूटी कर रहा था। युवती की शिकायत के बाद SSP डॉ. विपिन ताडा ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है और कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





