
x
बड़ी खबर
Darbhanga. दरभंगा। दरभंगा में 3 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे DMCH के गायनिक विभाग के ICU में एडमिट कराया गया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिले में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से रेप का ये दूसरा मामला है। इससे पहले मंगलवार (11 फरवरी) को 6 साल की लड़की के साथ दरिंदगी हुई थी। घटना गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस को इसकी जानकारी 9 बजे के बाद मिली। आरोपी का घर पीड़िता के घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। आरोपी ने मासूम को उसके घर के बाहर से उठाया था। बच्ची के साथ खेलने का बहाना करके गोद में उठाकर ले गया और घर से थोड़ी दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वो फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 35 साल के आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिससे पूछताछ की जा रही है। वारदात की जानकारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एक टीम अस्पताल पहुंची। दूसरी टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तत्काल गांव के लोगों ने पकड़ लिया था और पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया। शुक्रवार सुबह से पीड़ित परिवार के गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। आरोपी सुनील कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वो जाले थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बच्ची के गांव में आरोपी की बहन का ससुराल है। आरोपी करीब 15 दिन पहले अपनी बहन के ससुराल आया था और यहां रह रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी दोनों का परिवार पेशे से मजदूर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही SSP जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल सिटी SP अशोक कुमार चौधरी समेत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। गांव में FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





