छत्तीसगढ़
फूड प्वाइजनिंग पीड़ित मरीजों से मिले मंत्री केदार कश्यप
Shantanu Roy
14 Feb 2025 10:38 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव जिले में फूट पाॅइजनिंग से एक 8 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन करने के बाद एक-एक कर 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए । आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद मंत्री केदार कश्यप पीड़ितोें का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
आज कोंडागांव के रविंद्र नाथ टैगोर जिला अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। pic.twitter.com/00BmrdEO2A
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) February 14, 2025
बताया जा रहा है कि यहां बुधवार को छठी कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए चिकन-मटन बनाया गया था। जिसका सेवन करने के बाद गांव के 4 बच्चों के साथ ही 15 ग्रामीणों की एकाएक तबियत बिगड़ गयी। आनन फानन में सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है फूड पाॅइजनिंग की शिकार 8 साल की मासूम बच्चीं ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को गा्रमीणों के बेहतर इलाज के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





