भारत

ब्राजील की महिला ने भारत में कई बार किया फर्जी मतदान : राहुल गांधी

Nil dhankar
5 Nov 2025 1:15 PM IST
ब्राजील की महिला ने भारत में कई बार किया फर्जी मतदान : राहुल गांधी
x
दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 'H फाइल्स' नाम की प्रजेंटेशन पेश की. इसके जरिए उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को एक बार फिर से हवा दे दी है. हरियाणा में कई शिकायतें आईं कि कुछ गलत हो रहा है. हमने इसी तरह के अनुभव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में देखा. उन्होंने कहा कि राज्यों में वोट चोरी की शिकायतें मिलीं, एक पूरे प्रदेश को वोट चोरी कर लिया गया.

राहुल गांधी ने कहा, "हरियाणा में हमें हमारे उम्मीदवारों से शिकायत मिली थी. सारे पूर्वानुमान पलट गए, हमने जांच की है कि क्या हुआ. पांच बड़े एग्जिट पोल ने बताया था कि कांग्रेस हरियाणा जीत रही है. पहली बार हरियाणा के चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ, जब पोस्टल बैलट असली नतीजे से अलग थे."राहुल गांधी ने आगे फर्जी वोट किए जाने का दावा करते हुए कहा, "हरियाणा में एक युवती ने नाम बदल-बदल कर 22 वोट डाले. उसने कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती बनकर वोट किया." राहुल गांधी ने उस लड़की की तस्वीर भी जारी की है, जिसका इस्तेमाल करके 'फर्जी वोट' डाला गया. उन्होंने बताया कि ये फोटो भी फर्जी है क्योंकि यह ब्राजील के मॉडल की है.

राहुल गांधी के मुताबिक, हरियाणा के राई विधानसभा में एक महिला के 22 वोट मिले हैं, हर वोट अलग-अलग नाम से और 10 बूथों पर दर्ज था. चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला ब्राजील की मॉडल मैथ्यूज फरेरो हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस सिर्फ 22,789 वोट से हार गई, जो बताता है कि चुनाव कितना करीबी था. हरियाणा के चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ, जब पोस्टल बैलट असली नतीजे से अलग थे. इससे पहले पांच बड़े एग्जिट पोल ने बताया था कि कांग्रेस हरियाणा जीत रही है.

Next Story
null