भारत

भाजपा और आजसू दोनों झुठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है: राजेश ठाकुर

Shantanu Roy
2 Sep 2023 11:44 AM GMT
भाजपा और आजसू दोनों झुठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है: राजेश ठाकुर
x
रांची। झारखंड में डुमरी विधानसभा के चन्द्रपुरा व नवाडीह प्रखण्ड में महागठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने चुनावी सभा किया। चुनावी सभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा और आजसू झुठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है। इनकी प्राथमिकता विकास नहीं बल्की विनाश का है। उन्होंने कहा कि हमे विश्वास है कि डुमरी की जनता अपने लोकप्रिय दिवगंत नेता जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देगी और बेबी देवी को भारी मतो से विजय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डुमरी में अपने 18 वर्षो के कार्यकाल में जो विकास स्व0 जगरनाथ दा ने किया वो एक मिशाल है।
जगरनाथ दा गरीबो, वंचितों की आवाज हमेशा रहे और वही आवाज बेबी देवी बनेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार राज्य में विकास की बुनियाद पर राजनीति कर रही है। हम झारखण्डी विचारों, विषयों, और जन भावना के साथ चलने का काम करते हैं। जबकि आजसू भाजपा महागठबंधन सिर्फ झूठ षड्यंत्र साजिश और जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। हम समाज में प्यार बांटते हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने भी मोहब्बत के लिए कन्यकुमारी से काश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू भुख और भष्ट्राचार को बढ़वा देने वाली पार्टी है। डुमरी की जनता महंगाई, भय, झूठा, के खिलाफ वोट करेंगी और महागठबंधन की प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने का काम करेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू भाजपा महागठबंधन राज्य को विकास से रोकना चाहती है, लेकिन उन्हें पता नहीं की जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है। जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को बेबी देवी पुरा करने का काम करेंगी।
Next Story