
x
साजिश
Punjab पंजाब : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दो अलग-अलग अभियानों में तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर एक ड्रोन और 525 ग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामिन) बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, पहली कार्रवाई तरणतारण जिले के वान गांव के पास की गई। बीएसएफ को इलाके में ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। सतर्क जवानों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और पंजाब पुलिस के सहयोग से खेतों से 525 ग्राम मेथामफेटामिन (आईस ड्रग) बरामद की। माना जा रहा है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में गिराई गई थी।
दूसरी तरफ, अमृतसर जिले के धनोए खुर्द गांव के पास बीएसएफ की एक और टीम ने तलाशी के दौरान एक खराब स्थिति में पड़ा ड्रोन बरामद किया। प्राथमिक जांच से संकेत मिलते हैं कि तस्करों ने इसी ड्रोन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खेप गिराने के लिए किया था, लेकिन तकनीकी खराबी या बीएसएफ की कार्रवाई के चलते यह असफल रहा। बीएसएफ ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पाकिस्तानी तस्करों की नापाक मंशा एक बार फिर नाकाम कर दी है। सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि वह देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने और ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इससे पहले, गुरदासपुर बॉर्डर पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने 21 सितंबर को सीमा पार से होने वाली बड़ी हेरोइन तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस दौरान चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस संयुक्त कार्रवाई को गुरदासपुर जिले के गांव थेथरके में अंजाम दिया गया था। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने विश्वसनीय इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की थी।
Tagsबीएसएफभारत-पाकिस्तान सीमाड्रोन तस्करीआइस ड्रगमेथामफेटामिनपंजाब बॉर्डरतरणतारणअमृतसरधनोए खुर्दपंजाब पुलिस सहयोगसीमा सुरक्षानशा तस्करी रोकथामगुरदासपुर हेरोइन तस्करीसतर्क जवानड्रोन बरामदगीड्रग तस्करी नाकाम.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





